Site icon Grand Gumber News

उस्लापुर में पानी की टंकी से मिला मजदूर का शव ,गुमशुदगी दर्ज कराने के दो दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा…

बिलासपुर :- थाना सिविल लाइन क्षेत्र के उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी में शनिवार को एक पानी से भरे टैंक में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सतीश तिवारी निवासी महर्षि रोड मंगला के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार मृतक की आखिरी बार 4 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे परिजनों से बातचीत हुई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने 5 सितंबर को थाना सिविल लाइन में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को उसका शव टैंक में मिला।पुलिस ने मर्ग कायम कर फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच करवाई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Exit mobile version