34.3 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान कलेक्टर ने दिलाई ऊर्जा बचाव की शपथ, छात्रों ने किया ऊर्जा पार्क का भ्रमण

बिलासपुर में 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान ऊर्जा के अपव्यय को रोकने, ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग, सौर ऊर्जा अपनाने, जल व पर्यावरण संरक्षण तथा जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत ऊर्जा शिक्षा उद्यान बिलासपुर में स्कूली बच्चों का भ्रमण कराया गया, जहां केन्द्रीय विद्यालय एवं डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों को ऊर्जा बचाव की शपथ दिलाई गई। साथ ही शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा और स्वामी आत्मानंद स्कूल लिंगियाडीह के छात्र-छात्राओं को भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles