Site icon Grand Gumber News

ऋण चुकता कर चुके निशक्त जनों का रजत जयंती समारोह में किया गया सम्मान,पात्र निशक्त जनों को सहायक उपकरण वितरित

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता एवं निःशक्तजन वित्त विकास निगम से प्राप्त ऋण का सफलता पूर्वक अदा करने वाले दिव्यांगजनों का बृहस्पति बाजार स्थित अनुभव भवन में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी प्रदाय किये गये।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोकेश कावड़िया अध्यक्ष निःशक्तजन वित्त विकास निगम छत्तीसगढ़ के कहा कि राज्य में दिव्यांगजनों के लिये रोजगार स्वरोजगार के लिये उनके अनुकुल व्यवसाय हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि उनका इन व्यवसाय से जीवकोपार्जन का साधन उपलब्ध हो सके।

वही वरिष्ठजनों के लिए आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही श्रवण यंत्र एवं छ.ग. निःशक्तजन वित्त विकास निगम से सफलता पूर्वक ऋण अदा करने पर 5 दिव्यांगजनों का सम्मान किया गया।

Exit mobile version