
राहौद बस्ती मेन रोड पर ओवरस्पीडिंग के चलते दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक घायल हो गए। उसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार घटनास्थल से गुजर रहे थे, जिन्होंने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों की मदद की।दोनों अधिकारियों ने शासकीय वाहन से स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल भिजवाया। मौके पर नागरिकों को संबोधित करते हुए एएसपी श्री कश्यप ने सड़क सुरक्षा माह के तहत दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की।




