
बिलासपुर– गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूरे देशभर में भगवान गणेश की भक्ति का माहौल बना हुआ है। बुधवार से प्रारंभ हुए गणेश महोत्सव में सिरगिट्टी स्थित एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में पूर्व बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक भी समिति के पंडाल में पहुंचे और बप्पा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने गणपति बाप्पा से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।एकता गणेश उत्सव समिति पिछले कई वर्षों से भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से गणेशोत्सव मना रही है। इस आयोजन में न केवल धार्मिक भावना जुड़ी होती है, बल्कि सामाजिक एकता और समर्पण की झलक भी देखने को मिलती है। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जिसमें स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग रहता है।गणेश पंडाल को सुंदर और आकर्षक रूप में सजाया गया है, जिससे श्रद्धालु भक्तिभाव से भर उठते हैं। भगवान गणेश के दर्शन के लिए सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की आवाजाही बनी रहती है। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।




