Site icon Grand Gumber News

एक्शन मोड पर पुलिस : नशे के काले कारोबार पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने “END TO END” कार्यक्रम के तरह तस्करों की निकाल रही कुंडली।

शहर में नशे के काले कारोबार की कमर तोड़ने का एक्शन प्लान बिलासपुर पुलिस ने तैयार किया है, अब तक नशे का अवैध कारोबार करने वाले छोटी मछलियों के खिलाफ ही पुलिस कार्यवाही कर पाती थी. इसे अब जड़ से ख़त्म करनें और मुख्य सरगना तक पहुंचने पुलिस END TO END कार्यक्रम के तहत तस्करो की कुंडली निकाल रही है।

बिलासपुर पुलिस अब नशे का कारोबार करनें वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही सौदागरो को सलाखों के पीछे भेजेगी. सिर्फ शहर में नशे का सामान सप्लाई करने वाले एजेंट ही नहीं, बल्कि इनकी जड़ तक पहुंचने के लिए पूरी चेन पर ही पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए पूरी व्यू रचना तैयार की गई है, जिससे नशे के कारोबार की चेन टूटे। एसपी नें इसकी जिम्मेदारी आईपीएस उमेश कुमार गुप्ता को सौपी है। थानेवार नशे के खिलाफ हुई कार्यवाही की जानकारी मगाई गयी है.इसमें नशे के सामान की तस्करी में शामिल आरोपितों की पूरी कुंडली पुलिस के पास है।

नशे के खिलाफ इस अभियान का नाम END TO END रखा गया है. दवाई दुकानों में प्रतिबंधित दवाइयां के बिकने के मामले में भी पुलिस ने अपनी नजर तिरछी कर ली है. नशे की काले-कारोबार को जड़ से खत्म करने पुलिस ने अब अपनी कमर कस ली है।

चोरी और लूट में शामिल कई ऐसे आरोपित पकड़े गए, जो पेशेवर चोर-लुटेरे नहीं थे, बल्कि नशे की लत ने चोर और लुटेरा बना दिया। पहले तो घर का सामान बेचना शुरू कर दिया। जब परिवार वालों ने दूरी बढ़ाई तो चोरी, लूट करना शुरू कर दी। नशे के कारण तबाह हुए परिवार और लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भी पुलिस कार्य करेगी।

Exit mobile version