Site icon Grand Gumber News

एक्सेल ब्लेड से हमला कर युवक को दी जान से मारने की धमकी,सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी चुलेन्द्र निषाद को किया गिरफ्तार…

बलौदा बाजार:- ग्राम रवान निवासी प्रार्थी चुनेश देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 0₹7 सितम्बर की रात वह अपने भाई दुर्गेश देवांगन और आरोपी चुलेन्द्र निषाद के बीच पेट्रोल चोरी विवाद में समझाइस देने गया था। इस दौरान आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और एक्सेल ब्लेड से वार कर प्रार्थी की जांघ पर गंभीर चोट पहुंचाई।मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुलेन्द्र निषाद को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को कबूल किया है।एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Exit mobile version