Site icon Grand Gumber News

एक जुलाई से लागू होंगे तीन नए आपराधिक कानून, एसपी राजनेश सिंह द्वारा साप्ताहिक परेड के बाद दी जानकारी।

1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे है। यानी अब इंडियन पीनल कोड की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागु होने जा रहा है। जिसे लेकर आज बिलासपुर पुलिस द्वारा साप्ताहिक परेड के बाद सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को प्रक्रिया के तहत किस तरह से कार्यवाही करनी होंगी, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही साथ नये क़ानून प्रकिया के तहत कार्यवाही करने का डेमो भी कराया गया। इस डेमो क्लास मे 12 से 15 टीमें बनाई गई।

जिसमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक, से लेकर कांस्टेबल सभी मौजूद इन सभी टीमों को अलग-अलग टास्क देकर किस तरह से नये क़ानून के तहत पूरी कार्यवाही करनी है। उसकी जानकारी दी गई। सभी टीमों को टास्क दिया गया जिसे सभी टीमों द्वारा बेहद ही अच्छे ढंग से टास्क को कम्प्लीट किया गया। विभिन्न अपराधों की सुचना मिलने, घटना स्थल पहुंचना से लेकर पूरी इन्वेस्टीगेशन करने और इस दौरान किस तरह से स्टेटमेन्ट, और विडियो रिकॉर्ड करना है। जो इस नये क़ानून के तहत है की पूरी जानकारी दी गई।

Exit mobile version