Site icon Grand Gumber News

एक पेड़ मां के नाम: पौधों के जरिए बही भावनाओं की हरियालीबिलासपुर में बरसी हरियाली की बारिश, मंत्री से लेकर आमजन तक लगे पौधे लगाने में

बिलासपुर जिले में आज हरियाली की अलख जगी… मौका था ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 2.0 का। केंद्रीय मंत्री से लेकर गांव के मितान तक, हर किसी ने अपनी मां के नाम पौधा रोपा। बारिश की रिमझिम बूंदों के बीच पेड़ों के रूप में इमोशन्स भी मिट्टी से जुड़ते नज़र आए। परसदा गांव के भटगांव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने खुद अपने हाथों से पौधा लगाया।

साथ में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, जनपद अध्यक्ष, और कलेक्टर संजय अग्रवाल समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। सबने मिलकर पर्यावरण की समृद्धि का संदेश दिया।जिले भर में आज वन, उद्यान, पंचायत, और नगरीय प्रशासन की मदद से एक साथ 3 लाख 72 हजार पौधे रोपे गए। स्कूलों, आंगनबाड़ियों, सड़क किनारे और गोठानों तक हर जगह पौधारोपण हुआ। कहीं पीपल, कहीं बरगद तो कहीं आम और नींबू जैसे फलदार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय मंत्री ने कहा पेड़ मां जैसे होते हैं, हमें जीवन देते हैं। इसलिए इस अभियान को मां के नाम जोड़ा गया है। जितना सम्मान मां को, उतना ही पेड़ों को मिलना चाहिए।वहीं विधायक कौशिक ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए उम्मीद का पौधा बताया।कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने भी मस्तूरी के वेदपरसदा गांव में पौधारोपण किया।

दोनों अफसरों ने जलस्तर गिरने और पर्यावरण असंतुलन पर चिंता जताते हुए आमजन से पेड़ लगाने और बचाने की अपील की।इस मौके पर पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित भी किया गया। शहीद विशुनदास कुर्रे के परिवार को मंच पर आमंत्रित कर नमन किया गया, और 500 पौधे लगाने वाले हवेंद्र निर्णयजेक को भी सम्मान मिला।

यह सिर्फ एक अभियान नहीं, हरियाली के साथ संवेदना का संगम बन गया। बिलासपुर के हर ब्लॉक में आज लोगों ने अपने दिल से पौधे लगाए। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों ने भी अपने आंगन में हरियाली का बीज बोया। जिले के कोने-कोने से निकली एक ही आवाज मां के नाम एक पेड़, पर्यावरण के नाम हर एक संकल्प।

Exit mobile version