Site icon Grand Gumber News

एक बार फिर बिलासा ताल को संवारने की होगी कोशिश, पर्यटकों को लुभाने जोड़ी जाएगी नई सुविधायें।

वन विभाग बिलासा ताल उद्यान का उन्नयन कर इसकी लोकप्रियता बढ़ायेगा और पर्यटकों को आकर्षित करने सुविधाएं जुटाएगा। नौका विहार,कैमरा,सोलर लाइट की सुविधा के साथ ही अनेक प्रकार के फूल के पौधे लगाए जाएंगे. यहां का प्रमुख आकर्षण ब्रिज फिर बनाने की तैयारी की जा रहीं है।

कोनी मार्ग से लगा बेहद खूबसूरत बिलासा ताल उद्यान पहले मुरुम खदान हुआ करता था। देख रेख के आभाव में इसकी स्थिति वापस खराब हो गई है, विभाग फिर से इसका उन्नयन कराने जा रहा है। सैर सपाटे के लिए पर्यटक दूर- दूर से यहाँ पहुंचते हैं। यहां हरियाली और ताल का संगम है। यही कारण है कि पर्यटकों को बिलासा ताल आना और यहां भ्रमण करना पसंद आता है। वन विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दो योजना बनाई है। इसमें एक हैंगिंग ब्रिज है। तालाब में इस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। पुराने ब्रिज के टूटने के बाद लंबे समय से इसकी मांग की जा रही हैं। इसके अलावा 50 एमएम सफेद पर्दे पर फिल्म दिखाने की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी है। सबसे खास बात यह है कि अब इसे किटी एवं बर्थ डे पार्टी के लिए भी किराए पर दिया जायेगा।

बिलासा ताल में वन विभाग कई प्रकार के फूलों की प्रजातियां लगाने जा रहा है। इसके साथ ही यहां नौका विहार की शुरुआत भी की जाएगी। यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। जिसके बाद बिलासा ताल में पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी, ऐसा वन विभाग के अधिकारियों का मानना है।

Exit mobile version