Site icon Grand Gumber News

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत गुजरात पुलिस का जांजगीर-चांपा में स्वागत संस्कृति, पुलिसिंग और आपसी समन्वय को लेकर हुआ ज्ञानवर्धक आदान-प्रदान

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात से आए 14 पुलिस जवानों का जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में बैठक लेकर सभी जवानों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली, स्थानीय व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और भौगोलिक स्थिति से भी अवगत कराया गया।इस दौरान गुजरात पुलिस के जवानों को जिले के प्रमुख स्थलों जैसे कोटमीसोनार क्रोकोडायल पार्क, प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा, शिवरीनारायण एवं खरौद के प्राचीन मंदिरों का भ्रमण कराया गया। इस आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच आपसी समझ और सहयोग को मजबूत करना है। गुजरात से आए जवानों ने इस यात्रा को ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में बेहतर समन्वय और मजबूत रिश्तों की उम्मीद जताई।

Exit mobile version