
बिल्हा विधानसभा अंतर्गत सरगांव में आयोजित “एक राष्ट्र – एक चुनाव” के समर्थन में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। एक राष्ट्र-एक चुनाव विभिन्न दृष्टिकोण से देशहित व जनहित के लिए आवश्यक है। इससे देश भर में बार बार हो रहे चुनावों के कारण होने वाले व्यय में कमी तो आएगी हीं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अलग अलग समय पर कोई ना कोई चुनाव होते रहने से आदर्श आचार संहिता के कारण विकासत्मक परियोजनों में होने वाले विलम्ब से छुटकारा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित में यह विधान लागू करना चाहते हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से वन नेशन वन इलेक्शन के विधान को लागू कराने के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पूरा सहयोग समर्थन मिल रहा है। आज इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां उपस्थित हैं ये उस समर्थन का एक नमूना है।




