Site icon Grand Gumber News

एक ही स्थान पर देशभर के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हेमूनगर, बिलासपुर द्वारा रेलवे परिसर स्थित रामलीला मैदान, श्री कोदंडा रामकायम मंदिर के पीछे भव्य आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक जागरण का अनुपम केंद्र बनी हुई है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।प्रदर्शनी की विशेषता यह है कि इसमें भारत के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और पवित्र शिवधामों के दर्शन एक ही स्थान पर कराए जा रहे हैं।

सुंदर झांकियों और चित्रात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, ज्योतिर्लिंगों के धार्मिक महत्व और उनके ऐतिहासिक पक्ष की जानकारी दी जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को न केवल दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान भी प्राप्त हो रहा है।ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा राजयोग ध्यान, सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन और सादगीपूर्ण जीवनशैली पर विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है। आज की तनावपूर्ण दिनचर्या में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन कैसे बनाया जाए, इसके सरल उपाय भी समझाए जा रहे हैं। “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष और भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया है।

Exit mobile version