Site icon Grand Gumber News

एटीएम कार्ड बदलकर ₹43,700 की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तारयूपी से पकड़ा गया शातिर

कसडोल थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार सरोज ने मई माह में दो ग्रामीणों के एटीएम कार्ड बदलकर कुल ₹43,700 की रकम निकाल ली थी। पीड़ितों में बैजनाथ निवासी दिलेश्वर साहू और मिरचीद देवरहा निवासी लीलापति कैवर्त शामिल हैं।यह घटना 13 मई 2025 को ग्राम कटगी स्थित एटीएम में घटी, जहां आरोपी ने चालाकी से दोनों ग्रामीणों के एटीएम कार्ड बदल दिए और फिर टिकेश्वर साहू के कार्ड से ₹23,700 व लीलापति के कार्ड से ₹20,000 की नकद निकासी कर ली। शिकायत पर थाना कसडोल में बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कुमार सरोज को यूपी के प्रतापगढ़ जिले के परसरामपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी को 17 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से एटीएम उपयोग के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Exit mobile version