Site icon Grand Gumber News

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप की ओर से थाना सिविल लाइन परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बिलासपुर पुलिस की ओर से आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की तैयारी में पूरी कर ली गयी है। इसी के मद्देनजर जिले भर के थानों में पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से लगातार बैठक आयोजित कर अपने अपने थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए जा रहे है। इसी कड़ी में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप की ओर से थाना सिविल लाइन परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना सिविल लाइन अंतर्गत जनप्रतिनिधि, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग और राजपत्रित अधिकारी सहित आमजन शामिल हुए। एएसपी उमेश कश्यप ने आमजनो से अपील करते हुए कहा कि यदि होली पर्व के दौरान कोई भी हुड़दंग कर माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाएं। वहीं राजपत्रित अधिकारियों और पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि चौक चौराहों पर अतिरिक्त बल के साथ तैनात होकर हुड़दंगियों पर नजर रखते हुए गली मोहल्ले में बाइक पेट्रोलिंग और पैदल गस्त के साथ ज्यादा से ज्यादा वाहन जांच और होटल, लॉज की जांच की जाए। इसी के साथ संदेहियों और गुंडे बदमाशों पर विशेष निगाहे रखते हुए उन पर कार्यवाही भी की जाए।

Exit mobile version