32.4 C
Bilāspur
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

एनएचएआई के 31 वर्ष: छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार राष्ट्रीय राजमार्ग बने अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी की रीढ़

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अपने स्थापना दिवस पर 31 वर्षों की विकास यात्रा पूरी कर चुका है। छत्तीसगढ़ में एनएचएआई द्वारा विकसित राष्ट्रीय राजमार्ग अब केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और लॉजिस्टिक मजबूती की आधारशिला बन चुके हैं। एनएच-53, एनएच-130 और एनएच-30 जैसे प्रमुख मार्गों ने राजधानी, औद्योगिक केंद्रों और दूरस्थ अंचलों को जोड़कर विकास को नई दिशा दी है।

रायपुर-विशाखापट्टनम और रायपुर-धनबाद जैसे आर्थिक कॉरिडोर, आधुनिक फ्लाईओवर और बायपास परियोजनाओं से समय, ईंधन और लागत की बचत हो रही है। इससे उद्योग, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को सीधा लाभ मिला है। बेहतर सड़क नेटवर्क ने छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए आकर्षक राज्य बनाते हुए आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles