
रायपुर में एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगें पूरी होने पर आभार जताते हुए प्रदेशव्यापी हड़ताल समाप्त करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के इस निर्णय को सराहनीय और राज्यहित में उठाया गया कदम बताया।उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और एनएचएम कर्मचारियों के काम पर लौटने से स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 4 पूरी कर दी गई हैं, जबकि अन्य पर कार्रवाई जारी है। इस मौके पर एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




