Site icon Grand Gumber News

एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस, अस्पताल में सेवा कार्य गर्भवती महिलाओं व बच्चों को फल-मिठाई वितरित

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को फल व मिठाइयां वितरित कीं।

इस दौरान मरीजों और परिजनों के बीच संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से सहयोग किया।अदिति वर्मा ने कहा कि एनएसयूआई एक गौरवशाली संगठन है, जिसकी स्थापना इंदिरा गांधी के मार्गदर्शन में हुई थी

और यह हमेशा छात्रों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा, रोजगार और छात्र कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ समाज सेवा जारी रखेगा।

Exit mobile version