Site icon Grand Gumber News

एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, पीएचडी प्रवेश में सीजी सेट छात्रों को छूट देने की मांग रंजेश सिंह बोले,राज्य के छात्रों के साथ हो रहा अन्याय, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो आंदोलन

एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने सोमवार को पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में सीजी सेट उत्तीर्ण छात्रों को नेट अभ्यर्थियों की तरह परीक्षा से छूट नहीं दी जा रही, जबकि अन्य विश्वविद्यालयों में यह सुविधा लागू है। इससे प्रदेश के छात्रों के साथ भेदभाव हो रहा है।रंजेश सिंह ने बीएड और डीएलएड प्री परीक्षा की कॉपियों के बाहरी एजेंसी से पुनर्मूल्यांकन पर भी सवाल उठाया और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। कुलपति ने आश्वासन दिया कि त्रुटि की जांच कर सुधार किया जाएगा। रंजेश ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ, तो एनएसयूआई आंदोलन की राह अपनाएगी।

Exit mobile version