39.9 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

एनसीपी की बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पर चार पदाधिकारी निष्कासित

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ा कदम उठाते हुए चार पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के संविधान, संगठनात्मक अनुशासन और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के तहत की गई है।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निष्कासित किए गए पदाधिकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष अयूब मेमन, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामेश्वर केवट, प्रदेश सचिव मनोज तेजानी और प्रदेश सचिव रमेश कुमार पांडे शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट कहना है कि संगठन की गरिमा, विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस संबंध में एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वास ने कहा कि पार्टी को मजबूत और अनुशासित बनाए रखने के लिए यह निर्णय आवश्यक था। उन्होंने यह भी कहा कि नए साल के साथ निष्कासित पदाधिकारियों के स्थान पर नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियों के साथ सौगातें भी दी जाएंगी।इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ हिमांशु राज सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेतृत्व ने दोहराया कि एनसीपी आगे भी जनता के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करती रहेगी और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त रुख जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles