Site icon Grand Gumber News

एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष ने परसा पानी का किया निरीक्षण, ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं पर जताई संवेदना जी न्यूज की रिपोर्टिंग से शासन हुआ सक्रिय, रोड,पानी और स्कूल परियोजनाओं में शुरू हुए कदम

लगभग महीने भर पहले जी न्यूज बिलासपुर की टीम ने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वास के साथ कोटा क्षेत्र स्थित परसा पानी का जायजा लिया था। ग्रामीण वासियों को लंबे समय से सड़क, बिजली, पानी और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।इतना ही नही यहां की स्कूलें भी जर्जर बदहाल स्थिति में नजर आई थी।जहां मजबूरीवश बच्चों को शिक्षक पढाई करवा रहे थे।इसका जी न्यूज की टीम ने ग्राउंड रिपोर्टिंग कर शासन प्रशासन को नींद से जगाने का काम किया था।इसपर नीलेश बिश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जी न्यूज की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी रिपोर्टिंग से जनता की आवाज शासन तक पहुंची।प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों में एनसीपी लगातार ग्रामीणों और उनके जनप्रतिनिधियों से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि शासन ने कुछ नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके तहत नदी क्षेत्र में वैज्ञानिक जांच का काम शुरू हुआ है, जबकि स्कूल भवन का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया है।सड़क के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि पीएमआई की तरफ से मेजरमेंट कार्य पूरा हुआ है, लेकिन अभी यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संकेत अच्छे हैं, लेकिन अभी भी कार्य को पूरा करना बाकी है और इसमें खुश होने की जल्दी नहीं है।नीलेश बिश्वास ने जोर देकर कहा कि एनसीपी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और किसी भी छोटी समस्या पर भी जागरूक रहेंगे। उन्होंने एक बार फिर जी न्यूज का धन्यवाद किया और कहा कि ग्रामीण इलाकों में जनता की समस्याओं को सामने लाना और उनका समाधान करवाना बेहद सराहनीय कार्य है।

Exit mobile version