23.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

एम्स रायपुर में देव हस्त रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ,छत्तीसगढ़ में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार में नई पहल…

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स रायपुर में मध्य भारत के प्रथम रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का उद्घाटन किया और स्वयं पहला ड्राई लैब डिसेक्शन कर इसका औपचारिक उपयोग शुरू किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और इसका लाभ न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि एम्स रायपुर में भर्ती अन्य राज्यों के मरीज भी उठाएंगे।मरीजों के परिजनों के ठहरने की सुविधा हेतु एम्स रायपुर में सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में हाल के वर्षों में मेडिकल कॉलेजों और मेडिसिटी जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि देव हस्त रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से चिकित्सकीय क्षमता और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में विजेता ज्योत्स्ना किराडू को पुरस्कार राशि भेंट की गई और एम्स रायपुर के निदेशक, विभागाध्यक्ष, चिकित्सा छात्र व गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles