Site icon Grand Gumber News

एवन लॉज हत्याकांड सुलझा: नाबालिग प्रेमिका ने ही की थी हत्या मामले ने रायपुर में मचाया सनसनी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

राजधानी के गंज थाना क्षेत्र स्थित एवन लॉज में मोहम्मद सद्दाम की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस वारदात को अंजाम किसी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका ने दिया था।जानकारी के अनुसार सद्दाम 27 सितंबर को बिलासपुर की रहने वाली प्रेमिका संग लॉज में रुका था। विवाद होने पर नाबालिग ने गुस्से में धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया और कमरे को बाहर से बंद कर मोबाइल लेकर बिलासपुर लौट गई।

घर पहुंचकर उसने मां को घटना बताई और दोनों ने कोनी थाने में आत्मसमर्पण किया। सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने लॉज का दरवाजा खुलवाया तो अंदर सद्दाम का शव खून से लथपथ मिला।पुलिस ने आरोपी बालिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि आरोपी कोई अपराधी नहीं बल्कि मृतक की नाबालिग प्रेमिका है।

Exit mobile version