Site icon Grand Gumber News

एसआईआर पुनरीक्षण कार्य पूरा करने वाले 30 से अधिक बीएलओ का बिलासपुर कलेक्ट्रेट में सम्मान, शेष क्षेत्रों में काम पूरा होते ही सभी बीएलओ को किया जाएगा सम्मानित

छत्तीसगढ़ में एसआईआर यानी स्पेशल समरी रिवीजन के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। 4 दिसंबर तक निर्धारित इस प्रक्रिया में कई क्षेत्रों में बीएलओ यानी बूथ लेवल अधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। काम पूरा करने वाले इन बीएलओ को सम्मानित करने की पहल भी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को बिलासपुर कलेक्ट्रेट में 30 से अधिक बीएलओ का सम्मान किया गया।पिछले कुछ दिनों से लगातार मतदाता सूची का निरीक्षण और सत्यापन कार्य कर रहे बीएलओ को कलेक्टर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रशासन का कहना है कि जिन क्षेत्रों में काम पूरा हो चुका है, वहां के बीएलओ को चरणबद्ध रूप से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं, कुछ स्थानों पर अभी भी फॉर्म वितरण और सत्यापन का कार्य शेष है, जिसे आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे बीएलओ अपने-अपने केंद्रों का पुनरीक्षण कार्य पूरा करेंगे, उन्हें भी इसी तरह सम्मानित किया जाएगा।प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और कहीं भी कोई चूक न रह जाए। इस सम्मान समारोह से बीएलओ में उत्साह बढ़ा है और वे अपने कार्य को और अधिक जिम्मेदारी के साथ पूरा करने में जुटे हैं।

Exit mobile version