Site icon Grand Gumber News

एसआईआर 2025 पुनरीक्षण को प्रभावी बनाने भाजपा की संभागीय बैठक , कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियाँ, योजना को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग की ओर से एसआईआर निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर बुधवार को बिलासपुर के सीएमडी चौक स्थित उद्योग भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठकर में बिलासपुर संभाग के सांसद, विधायक, एसआईआर के संभाग प्रभारी, जिला प्रभारियों, भाजपा जिलाध्यक्षों, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशियों एवं बीएलए-1 को आमंत्रित किया गया था।बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, एसआईआर के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं लद्दाख के पूर्व सांसद जामयांग त्येरिंग नामग्याल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को एसआईआर के उद्देश्य, लाभ तथा आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से इसके महत्व को आम जनता तक पहुँचाने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।एसआईआर योजना के प्रभारी और लद्दाख के पूर्व सांसद जामयांग त्येरिंग नामग्याल ने कार्यकर्ताओं को तकनीकी एवं प्राविधिक पहलुओं की जानकारी दी, ताकि नामावली सुधार कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि पिछले 22 वर्षों से यह कार्य रुका हुआ था, जिसे अब गति दी गई है। उन्होंने इसे प्रदेश के मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण और लाभकारी पहल बताया। भाजपा द्वारा संभाग और जिला स्तर पर ऐसी बैठकों के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य को अधिक प्रभावी और सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है

Exit mobile version