Site icon Grand Gumber News

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, सीएमडी हरीश दुहान ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान

देश के 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व 26 जनवरी को बिलासपुर स्थित एसीसीएल मुख्यालय में भी पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसेंशियल मुख्यालय में सीसीएल के सीएमडी हरीश दुहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं मुख्य समारोह वसंत विहार हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां सीएमडी हरीश दुहान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया।ध्वजारोहण के पश्चात कमांडर द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया और मार्च पास्ट की सलामी ली गई। इस अवसर पर एसईसीएल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान तिरंगे से सजी बैलूनों को आकाश में छोड़ा गया, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं सीसीएल के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी हरीश दुहान ने कहा कि एसईसीएल कोयला लदान के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और देश की बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक कोयला उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही उन्होंने एसईसीएल की सामाजिक जिम्मेदारियों और उपलब्धियों को भी साझा किया।

Exit mobile version