Site icon Grand Gumber News

एसईसीएल में अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता का समापन, प्रतियोगिताओं में भागीदारी और सीखने की भावना सबसे अधिक महत्वपूर्ण

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी एसईसीएल की मेजबानी में आयोजित कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025–26 का सफल समापन 14 मार्च को वसंत विहार टाउनशिप स्थित वसंत क्लब में किया गया। समापन समारोह में एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।मुख्य अतिथि एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और सहयोग को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के खेल भावना, उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भागीदारी और सीखने की भावना सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है।तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की आठों अनुषंगी कंपनियों के साथ-साथ सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट रणनीति, एकाग्रता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं मेजबान एसईसीएल की टीम दूसरे स्थान पर रही और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version