Site icon Grand Gumber News

एसएसपी ऑफिस में हंगामा, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया बवाल,ज्ञापन सौंपने पहुंचे, लेकिन धरना-नारेबाजी और वीडियोबाजी से बिगाड़ा माहौल…

बिलासपुर :- शहर में बढ़ती चाकूबाजी घटनाओं को रोकने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लेकिन मुद्दे पर गंभीरता से बात रखने के बजाय कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया।सूत्रों के मुताबिक ज्ञापन सौंपने के दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई।एसएसपी रजनेश सिंह ने उनके इस रवैये पर नाराजगी जताई और बिना ज्ञापन लिए ही लौटा दिया। इसी बीच एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर वायरल करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि पुलिस ने मोबाइल भी जप्त कर लिए।नियम-विरुद्ध तरीके से कार्यकर्ता एसएसपी के वाहन के सामने धरने पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। इससे दफ्तर का कामकाज बाधित हो गया और पुलिस प्रशासन असहज स्थिति में आ गया।कार्यालय का माहौल बिगड़ते देख एसएसपी खुद बाहर निकले और कार्यकर्ताओं से बात करने की कोशिश की। लेकिन एबीवीपी कार्यकर्ताओं का व्यवहार और भाषा एसएसपी को नागवार गुजरी। नाराज एसएसपी और एबीवीपी की बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एबीवीपी की हंगामा पॉलिटिक्स साफ दिख रही है।

Exit mobile version