Site icon Grand Gumber News

एसएसपी ने फिर किए तबादले, दो थानों के प्रभारी बदले,सरकंडा की कमान प्रदीप आर्य को, सकरी में विजय चौधरी बने टीआई

बिलासपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने एक बार फिर थाना प्रभारियों का तबादला किया है। नए आदेश में प्रदीप आर्य को सरकंडा थाना प्रभारी और विजय कुमार चौधरी को सकरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।एसएसपी हाल के दिनों में पुलिस अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे थे। कुछ थाना प्रभारियों के खिलाफ मिली शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें कई प्रभारियों और पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए थे।अब जारी दूसरी सूची में सरकंडा और सकरी जैसे दो अहम थानों के प्रभारियों को बदला गया है। इससे पहले सीपत टीआई गोपाल कृष्ण सतपथी को साइबर सेल भेजा गया था, जबकि साइबर प्रभारी राजेश मिश्रा को सीपत थाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

Exit mobile version