Site icon Grand Gumber News

एसएसपी ने ली अनुशासन परेड, उत्कृष्ट जवान सम्मानित वर्दी टर्नआउट में रामचंद्र अव्वल, भुवनेश्वर ‘कॉप ऑफ द ईयर’ हेतु नामांकित

एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में अनुशासनात्मक जनरल परेड का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और फिटनेस का निरीक्षण किया।परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया।आरक्षक रामचंद्र साहू को सर्वश्रेष्ठ वर्दी टर्नआउट के लिए मंच से सम्मानित किया गया।परेड के उपरांत एसएसपी ने वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए ड्राइवर डायरी, माइलेज रजिस्टर समेत वाहनों की स्थिति की समीक्षा की।जवानों को उनके शस्त्रों एवं पिस्टल आदि की ड्रिल कराई गई।

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया और सुधार की जरूरत वाले जवानों को रिफ्रेशर कोर्स के निर्देश दिए गए। साथ ही, ओआर पेशी में 16 जवानों की लघु त्रुटियों का निराकरण किया गया तथा 4 कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं।परेड के समापन पर एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि पुलिसिंग की मूल भावना जनता की सेवा और न्याय सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बीट सिस्टम को प्रभावी बनाने और हर बीट पर जिम्मेदार कर्मियों की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना तखतपुर के भुवनेश्वर साहू को ‘कॉप ऑफ द ईयर’ सहित कई श्रेणियों में नामांकन हेतु प्रस्तावित किया गया। परेड में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Exit mobile version