Site icon Grand Gumber News

एसटीसी पोर्टल के माध्यम से होगी रेत घाट की ऑनलाइन नीलामी,प्रार्थना सभा भवन में इच्छुक लोगों को दी गई संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी

आने वाले दिनों में संभाग सहित बिलासपुर जिले के रेत घाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार छत्तीसगढ़ शासन ने रेत घाटों के आवंटन को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एसटीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रार्थना सभा भवन बिलासपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रेत घाट लेने के इच्छुक लोगों को संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब रेत घाट की नीलामी केवल पोर्टल के माध्यम से होगी। प्रतिभागियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने से लेकर दस्तावेज़ अपलोड करने और बोली लगाने तक की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। इसके साथ ही संभावित लॉटरी प्रणाली की जानकारी भी दी गई, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।प्रशिक्षण में उपस्थित लोगों ने अपने सवाल रखे, जिनका अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। शासन का उद्देश्य है कि इस बार रेत घाट आवंटन में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो और पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलेभर के इच्छुक ठेकेदारों व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Exit mobile version