Site icon Grand Gumber News

एसपी कार्यालय के बगल में स्थित भव्य मल्टीलेवल पार्किंग बनी दिखावे की बिल्डिंग, शहरवासी सड़क किनारे ही पार्क कर रहे वाहन।

17 करोड़ का मल्टी लेवल पार्किंग शोभा बनकर रह गया है, नेहरू चौक के एसपी कार्यालय के बगल में बना भव्य मल्टीलेवल पार्किंग सफेद हाथी साबित हो रहा है। प्रशासन और यातायात विभाग की निष्क्रियता के चलते आज भी लोग यहाँ वहां कलेक्ट्रेट के पास सड़क किनारे वाहन पार्क कर देते हैं, कलेक्ट्रेट से जल संसाधन विभाग जाने वाले मार्ग पर तो दो पहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लगी रहती है, जिससे आए दिन यहां जाम की समस्या होती है। वाहन चालकों का कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग में ज्यादा शुल्क लिया जाता है, इससे बचते हुए अपने वाहन यहां वहां सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, नागरिकों का कहना है की पार्किंग नि:शुल्क या कम शुल्क होगा तो सारे वाहन वहीं पार्क किये जाएंगे।

शुल्क के कारण आये दिन जाम की समस्या होती है, यहां महत्वपूर्ण विभागों के कार्यालय हैं, अपने काम लेकर रोजाना हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी फरियादी पहुंचते हैं और अपने वाहन कलेक्टरेट के आस पास खड़े कर देते हैं। व्यवस्थित पार्किंग के लिए बनाया गया मल्टीलेवल पार्किंग केवल दिखावे के लिए बिल्डिंग बनकर रह गया है। यातायात विभाग और जिला प्रशासन को चाहिए कि इसके शुल्क को कम किया जाए और आसपास खड़े होने वाले वाहनों को चेतावनी देते हुए अवैध पार्किंग पर कार्यवाही जारी रखे।

Exit mobile version