Site icon Grand Gumber News

एसपी जीपीएम ने कंट्रोल रूम में जिला स्तर पर आयोजित की शांति समिति की बैठक आपातकालीन स्थिति से निपटने, मॉक ड्रिल समेत सामाजिक सौहार्द बनाने दिए निर्देश

जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में जिला पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए ब्लैकआउट की प्रभावी योजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत विद्युत विभाग के जवाबदेह अधिकारियों के संपर्क नंबर संधारित करने और आवश्यकतानुसार तत्काल समन्वय स्थापित करने की बात रखी गई। साथ ही, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों तथा चालकों के संपर्क नंबर सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।

संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से निगरानी रखने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतत निगरानी की योजना पर चर्चा की गई। मास इवैक्यूएशन के दृष्टिकोण से ट्रांसपोर्टर्स एवं बस संचालकों की सूची संधारित करने और आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी भूमिका स्पष्ट करने की बात कही गई। इसके साथ ही, स्थानीय व्यापारियों, राशन सप्लायर्स एवं वालंटियर्स की सूची संधारित कर आपदा की स्थिति में उनके सहयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version