Site icon Grand Gumber News

एसीबी और ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के छह हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में प्रदेश के कई जगहों पर छापेमारी की।

ACB और EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के छह हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में प्रदेश के कई जगहों पर छापेमारी की है। गुरुवार की सुबह अफसरों की टीम ने एक साथ घोटाले से जुड़े लोगों के यहां दबिश दी और जांच शुरू कर दी है।इसमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर सहित 20 से 22 जगहों पर एक साथ कार्रवाई चल रही है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में ACB-EOW में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद यह छापेमारी की जा रही है।बिलासपुर में भी शराब व्यापारी के सीए और कई आबकारी अधिकारियों के यहां ACB की दबिश बिलासपुर शराब व्यापारी अतुल सिंह के CA के यहां एसीबी ने दबिश दी हैं शराब घोटाले मामले मे ACB जरुरी दस्तावेज की जाँच करने पहुंची है शराब व्यवसाई के CA के अज्ञेय नगर स्थित मकान में एसीबी ने दबिश दी है जानकारी मिली हैं कि कई आबकारी अधिकारियो के निवास भी ACB पहुंची हैं।

Exit mobile version