Site icon Grand Gumber News

एसीबी के छापे मार कार्यवाही के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू का आया बयान : तमाम आरोप को बताया मिथ्या।

एसीबी के छापे मार कार्यवाही के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू का बयान सामने आया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि उनके ऊपर लगे तमाम आरोप मिथ्या है। एसीबी की टीम को किसी तरह की मेरे पास से कोई भी अनुपात हीन संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं।गौरतलब हो कि शनिवार की सुबह से हो रही बारिश के बीच ही एसीबी की टीम ने उनके खिलाफ कार्यवाही की है। दरअसल शनिवार की सुबह बिलासपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर एंटी क्रप्शन ब्यूरो की अलग अलग टीम ने एक साथ छापेमार कार्यवाही की। फिलहाल एसीबी की टीम जिला शिक्षा अधिकारी को उनके कार्यालय में ही छोड़कर दस्तावेज अपने साथ लेकर चली गयी है। फिलहाल पूरी जांच पड़ताल के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।

Exit mobile version