
कोनी थाना क्षेत्र में ऑटो चालक से मारपीट कर नुकीली धारदार चीज से हमला करने वाले अज्ञात आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोहराज सोनवानी निवासी छोटी कोनी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर पकड़ा गया। घटना 16 दिसंबर की है, जब आरोपी ने गुरुघासीदास विश्वविद्यालय गेट के पास ऑटो चालक पर हमला कर दिया था।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लोहे का धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में मारपीट की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है। आरोपी को 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




