
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी से लौट रही एक महिला के बैग से करीब 4 तोला सोने के जेवर पार कर दिए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पीड़िता सुपमा पाण्डेय ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी से लौट रही थीं और अलग-अलग साधनों से सफर करते हुए ऑटो में गनियारी के लिए बैठीं। ऑटो में पहले से तीन महिलाएं मौजूद थीं, जिन पर अब उन्हें शक है।घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बैग खोला तो साड़ी के नीचे रखा जेवर का डिब्बा गायब मिला। डिब्बे में सोने का हार और एक जोड़ी ईयररिंग रखी हुई थी, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




