Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन अंकुश में जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता,चार साल से फरार 35 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड संदीप खण्डेल गिरफ्तार

जशपुर पुलिस को ऑपरेशन अंकुश के तहत चार साल से फरार चल रहे एक शातिर ठग को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी महिला समूहों से लाखों की ठगी कर फरार था, जिसे पकड़कर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी संदीप खण्डेल फरसाबहार तहसील के दपकला गांव का निवासी है, जो वर्तमान में कुनकुरी के बजरंग नगर में रह रहा था। संदीप भारत फायनेंस और स्पंदना कंपनी में मैनेजर था और महिला समूहों को लोन दिलाने के नाम पर ₹35 लाख की ठगी कर फरार चल रहा था।पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप लंबे समय बाद कुनकुरी लौटा है और वहां से फरार होने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थाना आस्ता के प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों सूरजमणी भगत और राजेन्द्र सिंह रौतिया के साथ मिलकर आस्ता, मनोरा और आसपास के गांवों की महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगा। 25 हजार के लोन में से 11-11 हजार रुपए लेकर वन क्लिक शॉप नाम की फर्जी योजना से जोड़ा गया और शेष राशि हड़प ली गई।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस मामले में वर्ष 2021 में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन संदीप फरार था। वह इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में लगातार ठिकाने बदलता रहा जिससे गिरफ्तारी मुश्किल होती गई। अंततः जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ने में सफलता मिली। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन अंकुश के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version