Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन ‘अंकुश’ में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता,7 स्थायी वारंट वाला ठग कयूम अंसारी गिरफ्तार, एक ही जमीन बेचकर करता था ठगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत जशपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार ठग कयूम अंसारी निवासी चीर बगीचा, जशपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चेक बाउंस के सात मामलों में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।पुलिस जांच में सामने आया कि कयूम अंसारी ने एक ही जमीन को अलग-अलग लोगों को दिखाकर लाखों रुपये एडवांस में वसूले थे। जब पीड़ितों ने पैसे मांगे तो आरोपी ने चेक दिए, जो बाउंस हो गए। न्यायालय में पेश न होने पर उसके खिलाफ सात स्थायी वारंट जारी किए गए थे। सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष तिवारी, निरीक्षक संतलाल आयाम और आरक्षक दल का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version