Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस के जाल में नशे का कारोबारी 640 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ के साथ मोहित गुप्ता गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबारी मोहित गुप्ता को 640 नग प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरफ के साथ गिरफ्तार किया है। जप्त नशीली कफ सिरफ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 11 हजार रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई चौकी कोतबा क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहां आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त था।पुलिस को तकनीकी टीम और मुखबिर तंत्र के जरिए सूचना मिली थी कि आरोपी उड़ीसा से प्रतिबंधित कफ सिरफ लेकर मोटरसाइकिल से अपने गांव सुरंगपानी लौट रहा है।

सूचना पर कोतबा पुलिस ने लाखझार घाट के पास नाकाबंदी की और बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आ रहे मोहित गुप्ता को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से दो कार्टून में 320 शीशी कफ सिरफ बरामद हुईं, जबकि उसकी निशानदेही पर जंगल में छुपाकर रखे गए दो और कार्टून से कुल 640 शीशी नशीली कफ सिरफ जब्त की गई।आरोपी के पास कफ सिरफ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ चौकी कोतबा में नारकोटिक्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version