Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने दो ट्रक अवैध गुटखा जब्त200 बोरी गुटखा बरामद, बीएनएसएस 106 के तहत कार्रवाई

जशपुर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लोदाम क्षेत्र में पुलिस ने दो अशोक ले-लेण्ड ट्रकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें 200 बोरी गुटखा बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक, वाहनों के दस्तावेजों की जांच में माल की बिल्टी और गाड़ी नंबर में अंतर पाया गया, जिससे अवैध परिवहन की आशंका बनी।सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबारियों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version