Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो माह में 4.5 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, 394 आरोपी गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने दो माह में ऐतिहासिक कार्रवाई की है। इस दौरान 2845 लीटर अवैध शराब, 100 किलो से अधिक गांजा और 2963 किलो अफीम जब्त की गई है। कुल मिलाकर करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की जप्ती करते हुए 394 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 26 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिलेभर में सघन कार्रवाई की गई।

अवैध शराब के 357 प्रकरण दर्ज कर 367 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि गांजा तस्करी के 16 मामलों में 27 तस्कर गिरफ्तार हुए। अफीम की अवैध खेती के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरणों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही नशीले पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त 24 वाहनों को भी जब्त किया गया।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Exit mobile version