Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या और मारपीट के फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत पुलिस ने हत्या और मारपीट के मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खरसिया पुलिस ने मौहापाली हत्या मामले में फरार आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी को दबोचकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में धांगरडीपा इलाके में दर्ज दो अलग-अलग मारपीट मामलों में फरार राजीव यादव उर्फ राजू और आयुष यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी विवाह कार्यक्रम और एक अन्य घटना में मारपीट के मामलों में वांछित थे, जिन्हें मुखबिर सूचना के आधार पर पकड़ा गया।एसएसपी ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए फरार और आदतन आरोपियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Exit mobile version