Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बार फिर बिलासपुर पुलिस ने रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बार फिर बिलासपुर पुलिस ने रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच करते हुए नदी से अवैध रूप से बालू निकाल रहे हाईवा और ट्रैक्टर को पकड़ा है। पुलिस ने कुल 13 गाड़ियां जप्त की, जिसमे सीपत से तीन, बेलगहना से एक, सिविल लाइन से दो , सरकंडा से एक, हिर्री से तीन, रतनपुर से तीन इस तरह कुल 13 वाहनों को रेत के साथ पड़कर उन्हें थाने लाया गया। सबके खिलाफ धारा 102 के तहत कार्यवाही की गई । बिलासपुर पुलिस और खनिज विभाग की कार्यवाही से रेत माफिया में हड़कंप है।

Exit mobile version