Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन प्रहार के तहत सब्जी मंडी में घेराबंदी करके सटोरियों को पकड़ा।

बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस सट्टे के कारोबार पर भी नकेल कसने की कोशिश कर रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत मुखबिर से मिली सूचना के बाद बन्नाक चौक सब्जी मंडी के अंदर सट्टा पट्टी लिख रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस को देखकर आरोपी राममिलन मिश्रा ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे बन्नाक चौक शिव मंदिर के पीछे से पकड़ा, जिसके पास से सट्टा पट्टी नगद 11,090 रुपए और अन्य सामग्री मिली।

Exit mobile version