Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन “प्रहार” में कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई संगठित जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

कोनी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कोनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर सूचना पर देवनगर स्थित एक मकान में रेड कार्रवाई कर 52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खेलते और खिलाते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने मौके से ₹71,850 नगद, 2 बंडल ताश, प्लास्टिक कारपेट, 5 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2.21 लाख बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version