Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन प्रहार” में गांजा तस्कर गिरफ्तार सकरी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई, 8 किलो गांजा जब्त

बिलासपुर जिले में नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ मिला है।मुखबिर की सूचना पर सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी भूपेन्द्र पुरी (24 वर्ष), निवासी रिसदी, थाना रामपुर, जिला कोरबा को रंगे हाथों दबोच लिया। उसके कब्जे से 08 किलो गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹1,20,000 है, और एक कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना सकरी के निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक रूपेश कौशिक, इंद्रावन सिंह मरकाम और एसीसीयू टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version