Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस को बड़ी सफलता, बिल्हा में प्लॉट से चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार,तांबा वायर, पिग आयरन व अन्य सामान सहित 7,500 रुपये बरामद, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा

थाना बिल्हा क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत प्लॉट से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हीरामणी ज्वाले के नोवा आयरन एण्ड स्टील प्लॉट में पेट्रोलिंग के दौरान दो व्यक्ति चोरी करते हुए पकड़े गए, जिन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन नदी के बहाव के कारण रुक गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सालिगराम धु्रव, राहुल निषाद और पुनीत निषाद के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार किया और चोरी किए गए तांबा वायर, पिग आयरन सहित कुल 30 किग्रा सामान और 7,500 रुपये पुलिस ने बरामद किए।थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू और उनकी टीम में प्र.आर. 1034 अरविंद तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम व अर्जुन जांगड़े की सक्रिय भूमिका रही। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजकर मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version