Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन प्रहार में बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता गोदाम चोरी व सोसायटी में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना बिल्हा पुलिस एवं साइबर बिलासपुर की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम से चोरी और राशन सोसायटी में आगजनी करने वाले आरोपी रितेश यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर राइस मिल से नगदी 1 लाख 55 हजार रुपये व मोबाइल चोरी का आरोप है।पुलिस के अनुसार गुमा स्थित राइस मिल के कार्यालय से चोरी की रिपोर्ट पर जांच के दौरान साइबर टीम ने चोरी हुए मोबाइल की सिम के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के साथ ही एक माह पूर्व चोरी के इरादे से मुढीपार राशन सोसायटी में घुसकर चावल व बारदाना जलाने की घटना को भी स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल एवं 10 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। शेष रकम खर्च करना बताया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version