
कोनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म करने वाले आरोपी करन उर्फ कोलिहा मांडले को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अपहृता को महाराष्ट्र के गोंदिया से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।प्रकरण में बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई।पूछताछ में अपहृता ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया और जबरन कई बार दुष्कर्म किया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद आरोपी को 3 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में कोनी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
